फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: District Panchayat member was found in Maudaha a few hours after the warning of IG

बांदा: जिला पंचायत सदस्य आईजी की चेतावनी के चंद घंटे बाद मौदहा में मिलीं, चार दिन से थी लापता

Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: District Panchayat member was found in Maudaha a few hours after the warning of IG
बांदा की जिला पंचायत सदस्य मौदहा में मिलीं - फोटो : amar ujala
बांदा के नरैनी वार्ड 24 जमवारा से चुनी गईं लापता जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा के परिजनों से मिलने के चंद घंटे बाद ही मौदहा में मिल गईं। वह चार दिन से लापता थीं। मंगलवार को आईजी ने परिजनों को महिला डीडीसी को खोज निकालने का आश्वासन दिया था। वह पिछले 19 जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं।
विज्ञापन


पति के थाना नरैनी में गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस ने हाथ पैर फूल गए। स्थानीय पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद कस्बे के बड़े पीरबाबा मजार सेे ढूंढ कर बांदा पुलिस को सौंप दिया है। मोहनपुर के खलारी गांव की रहने वाली वार्ड 24 (जमवारा) की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमनलता पटेल बीती शनिवार की शाम नरैनी स्थित किराये के मकान से अचानक लापता हो गई थीं।
विज्ञापन


परिजन उसके गुम होने की वजह पति यशवंत पटेल से मामूली नोकझोंक बता रहे थे। एसपी अभिनंदन ने डीडीसी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई थीं। सीमावर्ती मध्य प्रदेश सहित यूपी के कई गांवों में पुलिस ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। मंगलवार को आईजी ने डीडीसी को खोज निकालने के लिए नरैनी कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उनकी चेतावनी के चंद घंटे बाद ही डीडीसी सुमनलता को मौदहा तहसील अंतर्गत खम्हरिया पीरबाबा मजार में देर शाम कोतवाल मिथलेश कुमार सिंह ने ढूंढ निकाला। बताया कि वह तीनों दिनों से भूखी प्यासी लेटी थीं। कोतवाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य अपनी निजी परेशानियों के चलतेे अचानक वहां से पिछले 19 जून को कस्बा आ गईं।

पहले वह पति जसवंत पटेल के साथ कम्हरिया के मस्तानशाह बाबा की दरगाह आ चुकी हैं। बताया कि गुमशुदगी की सूचना जैसे ही उन्हें मिली, जानकारी करते वह पहले मस्तानशाह बाबा की दरगाह पर पहुंचे। वहां न मिलने पर लोगों से जानकारी करने पर बताया गया कि फत्तेपुर के बड़े पीर बाबा की मजार पर एक महिला है।

वहां देखा तो जिला पंचायत सदस्य का फोटो मिलान हो गया। सूचना पर सीओ नितिन कुमार, नरैनी कोतवाल रामवीर सिंह, एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल देर शाम कोतवाली आए। जिन्हें जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता पटेल को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed