फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Devotee going to Chitrakoot dies due to tempo collision

टेंपो की टक्कर से चित्रकूट जा रहे श्रद्धालु की मौत

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: Devotee going to Chitrakoot dies due to tempo collision
ट्रामा सेंटर के बाहर बैठे मृत श्रद्धालु को शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
बांदा। दीपदान मेले में चित्रकूट पैदल जा रहे श्रद्धालु की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। एक अन्य श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। चालक टेंपो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी गोधन (50) साथी शिवनारायण (55) समेत पांच श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ शुक्रवार की शाम पैदल चित्रकूट जा रहे थे। अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव के पास टेंपो ने गोधन और शिवनारायण को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य श्रद्धालु बच गए। श्रद्धालुओं की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अतर्रा सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां ट्रामा सेंटर में डॉ. एसके मौर्या ने गोधन को मृत घोषित कर दिया। शिवनारायण की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गोधन खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजर बसर कर रहा था। उसके चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर ओम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed