फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Demonstration by stopping weighing for the demand of increasing pull

पल्लेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर तौल बंद कर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Banda: Demonstration by stopping weighing for the demand of increasing pull
फोटो-17 बीएनडीपी-02 - फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। पल्लेदारी बढ़ाने के लिए पल्लेदारों ने प्रदर्शन किया। साथ ही धान की उतराई नहीं की। इस कारण गल्ला मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी बंद रही। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पल्लेदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तौल कराने को तैयार नहीं हुए। इसके चलते शाम करीब चार बजे तक तौल शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पल्लेदारों का कहना है कि काफी समय से पल्लेदारी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इसी के चलते गुरुवार को क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली लोड खड़े रहे। पल्लेदार मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, मंडी सचिव दिलीप कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों, पल्लेदारों और किसानों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम चार बजे तक सहमति नहीं बनी। इसके चलते तौल बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान चंद्रसेन ने बताया कि हम लोग भाड़े का ट्रैक्टर लेकर धान बेचने सुबह ही आ गए थे। अब तक तौल नहीं हुई है। आज तो तौल संभव नहीं है। कल फिर आना पड़ेगा। इससे भाड़ा दो दिन का लगेगा। किसान ज्ञान सिंह ने बताया कि व्यापारी 62 किलो तौल में 60 किलो का पैसा देते हैं खोची के नाम पर 200 ग्राम प्रति क्विंटल कटौती काटते हैं। पैसे में भी दो फीसदी की कटौती लेते हैं।

फोटो-17 बीएनडीपी-01

फोटो-17 बीएनडीपी-01- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed