{"_id":"63a4988f8a534a09cd66bfc5","slug":"banda-dead-body-of-teenager-found-hanging-banda-news-knp734908822","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
बांदा। घर के कमरे के अंदर किशोर का शव फंदे से लटका मिला। छोटी बहन ने देखा तो पड़ोसियों को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव के छोटू (14) पुत्र विष्णु श्रीवास का शव बुधवार की देर शाम घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से साड़ी के फंदे से लटका मिला। घर के आंगन में खेल रही छोटी बहन रोहिणी (8) ने कमरे में जाकर देखा तो जानकारी हुई। बहन ने पड़ोसियों और मां को बताया।
मामा राममिलन ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक का बड़ा भाई मदन मोहन उर्फ लाला खेत में पानी लगाए था। मां सविता ने छोटू से कहा कि खेत जाकर भाई को खाना दे आओ। इस पर वह नहीं गया तो मां ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा लिया।
उन्होंने बताया कि छोटू का दो साल से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। छह माह पहले भी किसी बात से क्षुब्ध होकर वह ऐसी घटना कर चुका था। मृतक दो भाई एक बहन हैं। यह मझले नंबर का था। पिता विष्णु श्रीवास गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के संबंध में मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।