{"_id":"639a15a93f934f0ca653940e","slug":"banda-cesarean-delivery-for-the-first-time-in-chc-banda-news-knp7335001186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ीएचसी में पहली बार सिजेरियन डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ीएचसी में पहली बार सिजेरियन डिलीवरी
विज्ञापन
बबेरू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने पहली बार सफल सिजेरियन डिलीवरी कराई। नार्मल डिलीवरी की स्थिति न होने पर डॉक्टरों ने गर्भवती व नवजात की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया।
ब्लॉक के तिलौसा गांव निवासी गीता पत्नी लक्ष्मी प्रसाद को प्रसव के लिए सीएचसी में बुधवार को भर्ती कराया। यहां तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन सिंह ने नार्मल डिलीवरी कराने में जटिलता बताई। महिला को जान का खतरा बताया। इस पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर उन्होंने सिजेरियन से सफल डिलीवरी कराई।
डॉ. कंचन का सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह पटेल, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन शर्मा, स्टाफ नर्स अनीता कुमारी दुबे, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ धीरेंद्र सिंह ने सहयोग किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बबेरू सीएचसी में यह पहला सिजेरियन केस है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।