फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bridge construction accelerated after boat accident, bridge approved in BSP government was neglected even in SP government

बांदा : नाव हादसे के बाद पुल निर्माण में आई तेजी, बसपा सरकार में स्वीकृत पुल सपा सरकार में भी रहा उपेक्षित

Wed, 17 Aug 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Banda: Bridge construction accelerated after boat accident, bridge approved in BSP government was neglected even in SP government
बांदा। मरका में नाव हादसे के बाद 12 साल से निर्माणाधीन पुल के निर्माण में तेजी आ गई है। वहीं, राजनीति भी शुरू हो गई है। डीएम के निरीक्षण कि बाद अधूरे पुल को पूरा करने के लिए अब मजदूरों की संख्या दोगुना कर दी गई।
विज्ञापन

मरका घाट में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पक्का पुल बांदा और फतेहपुर को जोड़ेगा। दोनों जनपदों के सीमावर्ती गांवों के करीब 1200 ग्रामीण रोजाना नाव से आवागमन करते हैं। आम लोगों की दिक्कतों के मद्देनजर वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार में मरका और इसके पड़ोस में औगासी घाटों पर पक्के पुल के निर्माण की मंजूरी दी गई थी। तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शिलान्यास किया था। बसपा सरकार जाने के बाद बजट अटकने से निर्माण कार्य सुस्त हो गया।
विज्ञापन

सपा सरकार में भी इसे बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया। मौजूदा भाजपा सरकार को भी छह साल से ज्यादा बीत गए, पर निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इस लेटलतीफी से पुल की लागत करीब तीन गुना बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम ने संशोधित बजट अनुमोदित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मरका घाट में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत के बाद पुल का मुद्दा भी गरमा गया है। शिलान्यास करने वाले पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, कहा कि और कितनी जान जाने का उसे इंतजार है? उधर, स्थानीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव और सपा के पूर्व मंत्री विशंभर निषाद आदि ने भी प्रदेश सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed