फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: BO of PRD arrested for taking bribe of Rs 7000, Anti Corruption team caught from tea shop

Banda: 7000 रुपये रिश्वत लेते पीआरडी का बीओ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने चाय की दुकान से दबोचा

Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: BO of PRD arrested for taking bribe of Rs 7000, Anti Corruption team caught from tea shop
कोतवाली में पुलिस हिरासत में आरोपी बीओ रामबाबू। - फोटो : BANDA

झांसी और कानपुर की संयुक्त एंटी करप्शन टीम ने पीआरडी के ब्लाक आर्गनाइजर (बीओ) को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कमासिन थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा निवासी व पीआरडी जवान भैरोदीन कुशवाहा ने एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन), झांसी यूनिट में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया था कि विकास भवन स्थित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविधिक कार्यालय में कार्यरत बीओ व डीएम कालोनी निवासी रामबाबू कंप्यूटर में नाम व अभिलेख फीड करने और ड्यूटी लगाने के लिए सात हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। इंस्पेक्टर अंबरीश कुमार यादव के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को विकास भवन के बाहर स्थित चाय की दुकान से बीओ रामबाबू को रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक रामबाबू के पास से वसूले गए 7000 रुपये बरामद हुए। सभी 500 के नोट थे और उनमें पाउडर लगा था। पानी में आरोपी के हाथ लाल हो गए थे। इंस्पेक्टर की तहरीर पर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात को ही झांसी ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में दो गवाह
झांसी यूनिट के इंस्पेक्टर अंबरीश कुमार यादव ने बताया कि धरपकड़ से पूर्व उन्होंने डीएम से दो गवाह देने का अनुरोध किया था। उनके स्वीकृति पर कार्रवाई के दौरान सदर तहसील के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह व नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता श्रीश सिंह गवाह के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed