{"_id":"63864f4eb45c983a8e78dbe2","slug":"banda-bloody-conflict-between-two-sides-on-reprimand-eight-injured-banda-news-knp730915668","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उलाहना देने पर भिड़े दो पक्ष, खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उलाहना देने पर भिड़े दो पक्ष, खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Nov 2022 04:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:09 PM IST
सार
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में उलाहना देने पर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव की है।
विज्ञापन
लवलेश ने बताया कि उसके फुफेरे भाई का सोमवार को दहिनवारा संस्कार था। गांव का टहलू उनके दरवाजे पर आकर नशे में गाली दे रहा था। विरोध करने पर टहलू पक्ष के लोगों ने लाठियों से पीट दिया। इसमें लवलेश (25), कल्लू (65), प्रदीप (24) और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, टहलू का कहना है कि उसने फसल कतराई के लिए हार्वेस्टर मंगाकर गांव में सड़क किनारे खड़ा था। तभी लवलेश आया और हार्वेस्टर हटाने के लिए गाली देने लगा। टहलू ने गालियां सुन ली। शाम को जब घर पहुंचा तो घटना अपने पुत्र संतराम से बताई। इस पर टहलू और संतराम लवलेश के घर उलाहना देने गए। वहां बात बढ़ गई।
विज्ञापन
इस पर लवलेश पक्ष ने हमला कर दिया। इसमें टहलू (50), सोनिया (45) पत्नी टहलू, संतराम (22) और दोखिया (80) पत्नी सुमेरा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई सैफ अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।