फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road accident in banda, one died and three injured

Banda Accident: आमने-सामने टकराई बाइकें, युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
road accident in banda, one died and three injured
घायल अर्जुन का इलाज करते सीएचसी कर्मी - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफूंदी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


रविवार की रात उमरी और फुफूंदी गांव के बीच दो बाइकें टकरा गईं। एक बाइक चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी राजेश कुमार कुशवाहा (32) पुत्र वृंदावन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा करबई गांव का ही अर्जुन (34) पुत्र रामेश्वर घायल हो गया।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार फुफूंदी गांव निवासी मंगल कुशवाहा (28) पुत्र राजकरन व शैलेंद्र (20) पुत्र नरेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त घायल अर्जुन ने बताया कि राजेश कुशवाहा अपनी बहन सुनीता के घर फुफूंदी गांव जा रहा था। मंगलवार को हरितालिका तीज होने पर उसे बहन के घर कुछ सामान देना था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार पाठक ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकें पुलिस के कब्जे में हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राजेश कुशवाहा। (फाइल फोटो)

राजेश कुशवाहा। (फाइल फोटो)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed