फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident, Bike rider died due to truck collision, two friends injured

बांदा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल

Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Banda Accident, Bike rider died due to truck collision, two friends injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी सुनील (20) पुत्र धनीराम कुशवाहा मंगलवार को शाम पहाड़ीखेरा (पन्ना) स्थित बृहस्पति कुंड से पिकनिक मनाकर अपने दो दोस्तों सागर (19) पुत्र कालका व मुकेश (17) पुत्र मुन्ना के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पहाड़ीखेरा से लगभग पांच किलोमीटर आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों छिटक कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


बाइक चला रहे सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed