फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Barber dies due to electrocution in Banda

Banda: करंट से झुलसकर नाई की मौत, घर में जोड़ रहा था तार, अस्पताल के रास्ते में तोड़ा दम

Sun, 13 Nov 2022 01:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 01:20 PM IST
सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में घर में तार जोड़ते समय नाई करंट से झुलस गया। परिजन उसे बिसंडा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर नहीं मिले। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Barber dies due to electrocution in Banda
बिसंडा गांव में घटना के बाद खड़े परिजन व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में घर पर फर्राटा पंखा में तार जोड़ते समय करंट से नाई गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर और अन्य स्टाफ नहीं होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

बिसंडा कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामनरेश सविता (40) शुक्रवार देर शाम अपने घर पर फर्राटा पंखा में तार जोड़ रहा था। पत्नी सुमन ने बताया कि तार जोड़ते समय करंट लगने से पंखा पति के सीने पर गिर गया। इससे वह करंट से झुलस गए।
विज्ञापन

आनन-फानन टेंपो से पति को बिसंडा सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर नहीं थे। स्वास्थ्य कर्मी ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सीएचसी से करीब दस मिनट बाद पति को जिला अस्पताल लेकर निकले। रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर बिसंडा थाने के एसआई कन्हैयालाल पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनरेश हेयर कटिंग सैलून की दुुकान पर काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में पत्नी सुमन के अलावा दो पुत्र हैं।

जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए एसडीएम विकास यादव व उच्चाधिकारियों से बात कर पीड़ित परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने बताया कि रात की ड्यूटी पर डॉ. सुहेल खान और वार्ड ब्वाय अनुराग द्विवेदी थे। उनके ड्यूटी पर नहीं होने से संबंधित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराएंगे। यदि ड्यूटी से अनुपस्थित होने की पुष्टि हुई तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed