फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Banda-Baberu state road incomplete despite spending 40 crores

40 करोड़ खर्च के बावजूद बांदा-बबेरू राज्य मार्ग अधूरा

Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Banda: Banda-Baberu state road incomplete despite spending 40 crores
गड्ढों में तब्दील बबेरू-बांदा रोड। - फोटो : BANDA
बांदा। 40 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद बांदा-बबेरू राज्यमार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदाई संस्था के अफसरों की मिलीभगत से सड़क निर्माण में हेड बदलकर करोड़ों रुपये का घालमेल किया गया है। जिसका परिणाम है कि छह साल से सड़क अधूरी पड़ी है। शासन के आदेश पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बांदा-बबेरू मुख्य राज्य मार्ग के किलोमीटर एक से 39 तक निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2015-16 में स्वीकृत हुआ था। इसके लिए शासन ने 40 करोड़ की धनराशि जारी की थी। नवंबर 2016 में मार्ग का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अफसरों ने हेड बदलकर सड़क निर्माण के पैसों में घालमेल किया। छह साल बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

शासन ने शिकायत के बाद पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए। शासन के आदेश पर अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। रूपेश कुमार सोनकर अधीक्षण अभियंता (निर्माण खंड-2), मान सिंह खंडीय लेखाधिकारी (निर्माण खंड-2), अजय कुमार सहायक अभियंता (प्रांतीय खंड) को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने समिति सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण के लिए आवंटित धनराशि किन-किन मदों में व्यय की गई और खर्च में परिवर्तन के लिए कौन उत्तरदाई है? जांच कर अभिलेखों सहित आख्या उपलब्ध कराएं, जिससे शासन को यथा स्थिति से अवगत कराया जा सके।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि बिंदुवार प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। हेड परिवर्तन कर सड़क निर्माण के धन के दुरुपयोग की शिकायतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed