{"_id":"635c1c6b3aad1e71cb7cb840","slug":"banda-ba-student-dies-in-vehicle-collision-banda-news-knp725404776","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बीए के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बीए के छात्र की मौत
विज्ञापन
नरैनी। बीमार पड़ोसी को अस्पताल में छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार बीए के छात्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव के मजरा कछियन पुरवा निवासी प्रमोद कुमार (18) पुत्र राकेेश कुशवाहा गुरुवार की शाम बीमार पड़ोसी का इलाज कराने कस्बा आया था। यहां से रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अतर्रा मार्ग पर सीताराम समर्पण महाविद्यालय के पास किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रमोद हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि देर रात उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे। रास्ते में बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास दम तोड़ दिया। प्रमोद कामता प्रसाद शास्त्री डिग्री कॉलेज बदौसा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।