{"_id":"6372831f800dfa32aa4bfbb5","slug":"banda-auto-overturned-to-save-child-four-injured-including-girl-banda-news-knp7283022101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बचाने में आटो पलटा, युवती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को बचाने में आटो पलटा, युवती समेत चार घायल
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बे से सवारियों को भरकर मौदहा हमीरपुर जा रहा आटो सिकहुला गांव के पास रोड पार कर रहे बच्चे को बचाने में पलट गया। इसमें सवार युवती समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को सीएचसी जसपुरा से जिला अस्पताल भेजा गया।
सोमवार को दोपहर जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी अनुज कुमार (30) आटो में सवारी प्रीति (18) पुत्री कल्लू गिरी निवासी पैलानी, लखन बाबू (28) निवासी परछठ मौदहा और महेंद्र (30) निवासी पैलानी समेत छह सवारियों को बैठाकर पैलानी से मौदहा हमीरपुर जा रहा था।
जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के पास रोड पर एक बच्चा सडक़ पार करने लगा। बच्चे को बचाने में आटो पलट गया। उसमें सवार सभी घायल हो गए। प्रीति, अनुज, लखनबाबू व महेंद्र को जसपुरा सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के भागवत मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा विदीषा राज (14) पुत्री मनोज कुमार निवासी इंदिरा नगर को स्कूल से निकलते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर घायल हो गई। उसे पिता ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पिता मनोज कुमार यूपी डॉयल 112 अतर्रा थाने में हेड कांस्टेबिल पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बाइक चालक छात्र विष्णु गुप्ता निवासी छोटी बाजार को पकड़ लिया है। उसे सिविल चौकी पुलिस के सुपुर्द किया है।