फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Auto collided with tree uncontrollably, 10 injured

ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, 10 घायल

Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: Auto collided with tree uncontrollably, 10 injured
Banda: Auto collided with tree uncontrollably, 10 injured - फोटो : BANDA
नरैनी। बांदा से सवारियां लेकर नरैनी आ रही ऑटो सीएनजी पनगरा रिसौरा के बीच अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 4 बजे बांदा से सवारियां भरकर सीएनजी ऑटो नरैनी की ओर आ रहा था। पनगरा-रिसौरा के बीच तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो पेड़ से टकरा गया। इसमें सवार 38 वर्षीय रामप्रताप कुशवाहा निवासी कटरा कालिंजर, 40 वर्षीय पप्पू निवासी धर्मपुर मध्य प्रदेश, 28 वर्षीय विजय कुशवाहा निवासी अजयगढ़ मध्यप्रदेश, 32 वर्षीय छुटका निवासी बबेरू, 20 वर्षीय रामजी निवासी रिसौरा, 60 वर्षीय गुड़िया निवासी बांधा पुरवा, 24 वर्षीय अनिल निवासी बिरौना कालिंजर, 17 वर्षीय विजय निवासी बबेरू, 18 वर्षीय संजय निवासी बांदा, 45 वर्षीय नत्थू निवासी बासी घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर माया ने रामप्रताप, पप्पू, रामजी, गुड़िया की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल
नरैनी। कालिंजर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है।
कालिंजर कस्बा निवासी एक किसान ने नया ट्रैक्टर-ट्रॉली ली है। ट्रैक्टर का पूजन कराने और दर्शन करने के लिए वह परिवार के साथ शनिवार की देर शाम गुढ़ा कला के हनुमान मंदिर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम वहां से वापसी हो रही थी। कालिंजर थाने के पास एक दूसरे ट्रैक्टर ने ओवरटेक किया। इससे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर डिवाइडर से भिड़कर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 30 वर्षीय मीनू, 63 वर्षीय शंकर, 12 वर्षीय राजा गंभीर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया जा रहा है कि ट्राली में 12 लोग सवार थे। बाकी मामूली रूप से चोटिल हुए थे। उन्हें सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed