फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda and Jalaun Medical Colleges to form Bio Safety Lab

बांदा और जालौन मेडिकल कालेजों में बनेंगे बॉयो सेफ्टी लैब

Sat, 11 Apr 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Banda and Jalaun Medical Colleges to form Bio Safety Lab
बांदा। कोरोना सहित कई गंभीर वायरस की जांच जल्द ही मंडल के इकलौते बांदा राजकीय मेडिकल कालेज में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए मेडिकल कालेज के माइक्रोबॉयलोजी विभाग में प्री फैब्रीकेटेड बॉयो सेफ्टी लैब्रोट्री क्लास (बीएसएल-3) लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 88 लाख 47 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रदेश के 5 मेडिकल कालेजों के लिए यह लैब्रोट्री क्लास स्वीकृत हुई है। इसमें बांदा के साथ जालौन मेडिकल कालेज भी शामिल है।
विज्ञापन

हाल ही में शासन ने बांदा और जालौन सहित प्रदेश के पांच मेडिकल कालेजों के माइक्रोबॉयलोजी विभाग में उपरोक्त लैब्रोट्री क्लास की स्वीकृति दी थी। इसके लिए कार्यदाई संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को नामित किया गया है। परिषद ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक को भेजे पत्र में पांचों लैब्रोट्री की स्वीकृति राशि 24 करोड़ 42 लाख 35 हजार (प्रति लैब्रोट्री 4 करोड़ 88 लाख 47 हजार) शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रस्तावित बॉयो सेफ्टी लैब्रोट्री में कोरोना, स्वाइन फ्लू, सहित अन्य कई गंभीर वायरस की जांच होगी। अभी यह जांच सुविधा चित्रकूटधाम मंडल में उपलब्ध नहीं है। नमूने लखनऊ भेजे जाते हैं। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि लैब्रोट्री क्लास बनाने में किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ को मानीटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही वहां की टीम यहां आकर सर्वे करेगी। लैब निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed