{"_id":"6339d6b23a3fa26c9d784e20","slug":"banda-after-entering-the-house-dabang-took-10-thousand-rupees-banda-news-knp7213601196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : घर में घुसकर मारपीट के बाद दबंग ले गए 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : घर में घुसकर मारपीट के बाद दबंग ले गए 10 हजार रुपये
विज्ञापन
बांदा। पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। ऑटो की किस्त के रखे 10 हजार रुपये ले गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के जरैली कोठी की संतोषी पत्नी ज्वाला गुप्ता ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 16 सितंबर की रात करीब 9 बजे मोहल्ले के प्रमोद मिश्रा तीन अज्ञात लोगों के साथ आए और घर में घुसकर पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बच्चों के साथ भी मारपीट की। घर में रखे ऑटो की किस्त के 10 हजार रुपये निकालकर भाग गए। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी पेड़ से बांधकर मारने की धमकी दे रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि दबंगों के भय से उसके सास-ससुर व ननद पांच साल से अलग किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर जरैली कोठी निवासी प्रमोद मिश्रा व तीन अज्ञात के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है।