फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda 50 Thousand Price Criminal Vikas Hazaria Got Shoot in Police Encounter News

बांदा: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Tue, 14 Sep 2021 12:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Sep 2021 12:58 AM IST
सार

एसपी ने बताया कि घायल विकास हजारिया शातिर बदमाश है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। उस पर बांदा समेत कई जिलों में लूट, हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Banda 50 Thousand Price Criminal Vikas Hazaria Got Shoot in Police Encounter News
यूपी बांदा: इनामी बदमाश को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा में पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को धर दबोचा। मुठभेड़ में इनामी बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एसपी अभिनंदन का कहना है कि बदमाश पर बांदा समेत कई जिलों में हत्या, लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी के मुताबिक, देर रात साढ़े दस बजे शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम पपरेंदा-तिंदवारी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे ललकारा तो उसने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं पर जख्मी होकर गिर गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच कर जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि घायल विकास हजारिया शातिर बदमाश है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। उस पर बांदा समेत कई जिलों में लूट, हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को और खंगाला जा रहा है। बताया कि बदमाश के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed