फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 40 new roadways buses will run on 21 new routes for one lakh passengers

एक लाख यात्रियों के लिए 21 नए रूट पर चलेंगी 40 नई रोडवेज बसें

Mon, 17 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: 40 new roadways buses will run on 21 new routes for one lakh passengers
रोडवेज डिपो में खड़ीं बसें। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के 21 नए रूटों पर जल्द ही अनुबंधित 40 रोडवेज बसें चलेंगी। इससे मंडल के एक लाख से अधिक यात्रियों का सफर सुहाना होगा। शासन ने नए रूटों पर बसों को अनुबंधित कर जल्द से जल्द चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक से मंडल के ऐसे रूटों की सूची मांगी थी, जिन पर रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं। चित्रकूटधाम मंडल से शासन को ऐसे रूट की सूची भेजी गई थी। इसके आधार पर शासन की तरफ से चित्रकूटधाम मंडल के 21 नए रूटों पर रोडवेज बसों की सुविधा शुरू करने की मंजूरी दी है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक मनोज कुमार ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। बताया कि इन नए रूट पर 40 अनुबंधित रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। बता दें कि शासन ने पहले चरण में प्रदेश के 380 नए रूटों पर 1126 अनुबंधित बसें चलाने की मंजूरी दी है। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के 21 नए रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट-बांदा-अजमेर,चित्रकूट-बांदा-देहरादून में तीन-तीन।
बांदा-कानपुर-दिल्ली पर दो। बांदा-इंगुआ-मऊ, बांदा-कमासिन-जोरावरपुर, बांदा-पैलानी-इच्छावर, बांदा-पैलानी-सबादा, बांदा-रामपुर-नरैनी, महोबा-कबरई कनहेटा, बांदा-चरखारी-गुढ़ा,राठ-मझगवां-मौदहा, बड़ा कछार-पत्योरा-हमीरपुर-कानपुर, बेरी-हमीरपुर-मौदहा में एक-एक। मौदहा-गोरखपुर-सोनौली, राठ-महोबा-बांदा-वाराणसी, मौदहा-कानपुर-बलिया, मौदहा-हमीरपुर-झांसी, महोबा-कानपुर-लखनऊ, बांदा-चित्रकूट-प्रयागराज-अयोध्या, महोबा-खजुराहो-दिल्ली, महोबा-हमीरपुर-औरैया-दिल्ली में दो-दो अनुबंधित बसें चलेंगी।

इनसेट-
इस कैटेगरी की इतनी होंगी बसें
कैटेगरी संख्या
साधारण 14
ग्राम्य मार्ग 13
वातानुकूलित 06
कुर्सी शयनयान 07
योग- 40
नए मार्गों पर अनुबंधित बस संचालन के संबंध में परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक मनोज कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है। कहा कि इन मार्गों में तय कैटेगरी के अनुसार अनुबंधित बसें चलाने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed