{"_id":"63012903f48eb4315c1c2b8d","slug":"banda-40-mm-of-rain-in-24-hours-relief-from-humidity-banda-news-knp713735397","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : 24 घंटे में 40 मिली मीटर हुई बारिश, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : 24 घंटे में 40 मिली मीटर हुई बारिश, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
Banda: 40 mm of rain in 24 hours, relief from humidity
- फोटो : BANDA
बांदा। आषाढ़ और सावन भले ही रूठे रहे हो, लेकिन भादों में झमाझम बारिश हो रही है। 24 घंटे में जिले में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। देर शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं नाला नालियों के उफनाने से शहर से लेकर गांव जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। निचली बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
शुक्रवार की रात करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। शनिवार को दिन में आसमान खुला रहा। लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छाए और करीब 30 मिनट जोरदार बारिश हुई। इससे शहर से लेकर गांव तक पानी से सराबोर हो गए। जलभराव होने से लोग खासे परेशान रहे।
केवटरा, जवाहर नगर, सर्वोदय नगर, अतर्रा चुग्गी चौकी, खुटला में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग बाल्टी व डिब्बों से पानी उलचते रहे। गलियों में पानी भर जाने से आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
उधर, बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में 40 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा के अनुसार बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। एक सप्ताह हल्की बारिश होती रहेगी।