{"_id":"631b8150c1654c4a8f175c98","slug":"banda-37-overloaded-trucks-carrying-sand-illegally-seized-banda-news-knp7172710167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : अवैध रूप से बालू ले जा रहे 37 ओवरलोड ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : अवैध रूप से बालू ले जा रहे 37 ओवरलोड ट्रक सीज
विज्ञापन
09बीएनडीपी01-पकड़े गये ओवरलोड ट्रकों को सीज करते विभागीय अधिकारी
- फोटो : BANDA
बांदा/नरैनी। पुलिस परिवहन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात छापेमारी कर 37 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। ये ट्रक मध्यप्रदेश से मौरंग भरकर आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश के बाद ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने में तेजी आई है। संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान में पकड़े गए 37 ट्रक ओवरलोड थे। इनके पास रॉयल्टी और अन्य कागजात भी नहीं थे।
सीमावर्ती मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की खदानों और टीलों से मौरंग व बालू का खनन कर स्योढ़ा (गिरवां) क्षेत्र में केन नदी पर बने पुल को पारकर जिले से निकल रहे हैं। सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि तहसीलदार सत्यप्रकाश और आरटीओ बांदा के साथ रात में अभियान चलाकर 37 ट्रकों को पकड़कर गिरवां थाने में सीज किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुछ ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गए। इससे उनके प्रपत्रों की जांच नहीं हो पाई है। बताया कि परिवहन, बिक्री व खनन विभाग को सूचना देकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रकों को पकड़े जाने की यूपी प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप है। एमपी की रामपुर, श्रृंगारपुर, कदैला, आदि गांवों की बालू खदानों में सन्नाटा पसर गया है। इतने अधिक ट्रक एक साथ पकड़े जाने के बाद गिरवां थाने में इन्हें खड़ा करने के जगह नहीं मिली। इस वजह से इन्हें सड़क के एक ओर लंबी लाइन में खड़ा करा दिया। ट्रकों की लाइन लंबी होने से सुबह गिरवां क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।