{"_id":"630bb243a46aa573432b9166","slug":"banda-32-passengers-without-ticket-caught-in-bus-conductor-suspended-contract-driver-stopped-from-duty-banda-news-knp7151491197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा :बस में पकड़े गए बिना टिकट 32 यात्री, कंडक्टर निलंबित, संविदा चालक को ड्यूटी से रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा :बस में पकड़े गए बिना टिकट 32 यात्री, कंडक्टर निलंबित, संविदा चालक को ड्यूटी से रोका गया
विज्ञापन
बांदा। बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में 32 यात्री बिना टिकट मिले। इस पर कंडक्टर को निलंबित व संविदा ड्राइवर को ड्यूटी से रोक दिया गया है।
शनिवार को बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में करीब 50 यात्री सवार थे। क्षेत्रीय चेकिंग दल के यातायात अधीक्षक आनंद कुमार ने बस को महोखर के पास चेक किया। बस में 32 यात्री बिना टिकट मिले। बताया कि कंडक्टर ने यात्रियों से पैसा तो लिया पर उन्हें टिकट नहीं दिया। कई यात्रियों ने टिकट मांगा तो कंडक्टर बोला कि सब जानने वाले हैं, घबराने की जरूरत नहीं है।
एआरएम गौतम कुमार ने बताया कि यातायात अधीक्षक की रिपोर्ट पर क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने नियमित कंडक्टर पुष्पेंद्र द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। संविदा चालक राजेंद्र शुक्ला को ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। मामले की जांच सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी है।