{"_id":"63922b3d39913509995c3da3","slug":"banda-1-35-billion-spent-on-fodder-yet-47-292-cattle-anna-banda-news-knp732470354","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 1.35 अरब चारा पर खर्च, फिर भी 47,292 मवेशी अन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 1.35 अरब चारा पर खर्च, फिर भी 47,292 मवेशी अन्ना
विज्ञापन
फोटो 07 बीएनडीपीआर 06- बांदा-तिंदवारी रोड में खड़े अन्ना मवेशी। संवाद
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में दो वर्ष में कागजी आंकड़ों में मवेशियों को आश्रय स्थलों में संरक्षित दिखाकर 1.35 अरब खर्च कर दिए गए, जबकि करीब 47000 मवेशी अन्ना हैं। जो किसानों की फसलों को चट कर जा रहे हैं। ऐसे में फसलों को बचाने के लिए किसान रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में मवेशियों के रख-रखाव और संरक्षण में खेल किया जा रहा है। चारों जिलों में दो साल में 1.35 अरब रुपये गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों के चारा और पानी पर खर्च गए हैं। इसके बाद भी 47292 मवेशी सड़कों पर अन्ना धूम रहे हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार मंडल के चारों जिलों के 1195 स्थायी व अस्थायी गोशालाओं में 1,73,774 मवेशी संरक्षित हैं, जबकि लक्ष्य 2,21,066 का था। यानी एक चौथाई अन्ना पशु सड़कों पर छुट्टा धूम रहे हैं। जो किसानों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। दिनरात रखवाली करने बाद भी किसान फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट-
ये है स्थिति
जनपद लक्ष्य संरक्षित
हमीरपुर 42,830 35,772
महोबा 61,765 38,000
बांदा 47,658 45,788
चित्रकूट 68,813 54,214
योग 2,21,066 1,73,774
इनसेट-
सुपुर्दगी में दिए गए 19127 मवेशी
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा में 19,127 मवेशी लोगों की सुपुर्दगी में दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें हमीरपुर में 5,465, महोबा में 3,267, बांदा में 4,550 व चित्रकूट में 5,845 अन्ना मवेशी सुपुर्दगी में दिए गए हैं।
गोशालाओं में 182 मवेशियों ने तोड़ा दम
गोशालाओं में अव्यवस्थाओं के चलते दो साल में 256 मवेशियों ने चारा पानी की कमी से दम तोड़ दिया। हालांकि विभाग इनकी मौत की वजह बीमारी बता रहा है। बांदा में सर्वाधिक 92, महोबा में 53, हमीरपुर में 50 व चित्रकूट में 61 मवेशियों ने दम तोड़ा।
वर्जन...
दो दिन पहले स्थानांतरण होकर आया हूं। जल्द गोशालाओं का निरीक्षण कर जांच की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राविंद्र सिंह राठौर, उपनिदेशक पशुपालन, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा