फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ban on leaving headquarters without doctors permission

बिना अनुमति डाक्टरों के मुख्यालय छोड़ने पर लगी रोक

Wed, 08 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ban on leaving headquarters without doctors permission
ंडलायुक्त गौरव दयाल। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में लगातार बढ़ी रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के मद्देनजर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल के इकलौते कोविड-19 अस्पताल बांदा राजकीय मेडिकल कालेज सहित चारों जिलों के सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों और अन्य स्टाफ पर बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में डीएम से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि उन्हें ऐसा पता चला है कि बांदा राजकीय मेडिकल कालेज और मंडल के सभी जिलों में कार्यरत डॉक्टर और अन्य कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अपनी तैनाती स्थल को छोड़कर अन्य जिले जाते हैं और लौट आते हैं। इससे उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कहा है कि संक्रमण के खतरे को कम करने के दृष्टिगत यह आदेश दिया जाता है कि राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में कार्यरत सभी डाक्टर/कर्मचारी डीएम बांदा से पूर्व अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे। आयुक्त नें मंडल के चारों जिलों में कार्यरत अन्य सभी डाक्टरों को भी निर्देश दिए हैं कि अपने जिले के डीएम से पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि चारों जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष व महिला) के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने के लिए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि मेडिकल कालेज और सभी सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों की उपस्थिति का समय-समय पर सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed