{"_id":"5e08f0b18ebc3e87ed67024a","slug":"bajrang-blasters-winner-in-dpl-season-6-banda-news-knp5351746106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएल सीजन-6 में बजरंग ब्लास्टर्स विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएल सीजन-6 में बजरंग ब्लास्टर्स विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्री पहाड़। देहात प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच सीजन-6 में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। खत्री पहाड़ देवी मंदिर परिसर ग्राउंड पर आयोजित फाइनल मुकाबले में दादा डेयर डेविल्स (गिरवां) और बजरंग ब्लास्टर्स (सौंता) के बीच हुए मैच में बजरंग ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरंग ब्लास्टर्स टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 177 रन बनाए। नीरज ने 13 छक्कों व 5 चौकों की मदद से 120 रन बनाए।
अखिल द्विवेदी ने 16 रनों का स्कोर बनाया। बॉलर अंशुल व नीरज ने 2-2 विकेट लिए। उधर, जवाब में उतरी दादा डेयर टीम 158 रनों पर आल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 69 रन मोनू शुक्ला ने बनाए। सरन थापा ने 45 रनों का योगदान दिया। बॉलर अखिल द्विवेदी ने 3 और नीरज ने 2 विकेट गिराए। स्कोरर पियूष चौबे, राजकुमार शुक्ला और कमंट्रेटर मोनू शुक्ला, संदीप व अनीस अहमद तथा अंपायर शफीक खां व जितेंद्र शुक्ला रहे।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विजेता टीम के कैप्टन बलवीर सिंह को ट्रॉफी और नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन शुक्ला, संस्थापक कुंजबिहारी पांडेय, लवलेश, पुरुषोत्तम, आशीष शुक्ला, मनीष शुक्ला, चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।