फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Baix topped the athletics

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंटमेरी अव्वल

Fri, 20 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Baix topped the athletics

अतर्रा (बांदा)। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंट मेरी

विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बांदा) के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। शांति धाम स्कूल की टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

कस्बे में शांति धाम स्कूल में शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शांति धाम स्कूल कर्वी के श्रवण कुमार शिवहरे ने पहला स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में इसी स्कूल की छात्रा कृतिका ने बाजी मारी। 400, 300 और 600 मीटर रिले दौड़ में देवेंद्र, अनुराग, रिद्धिमा, अंजली द्विवेदी ने पहला पुरस्कार हासिल किया।

सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा  89 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। शांति धाम स्कूल के बच्चे 88 अंकों के साथ दूसरे और संत थामस (कर्वी) 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि फादर मैथ्यू अधोकिल व प्रधानाचार्य फादर फ्रेडी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed