{"_id":"65ad650a32e0f657070e2976","slug":"bag-full-of-gold-jewelery-missing-from-roadways-bus-banda-news-c-212-1-sknp1006-6417-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस से सोने के जेवरों से भरा बैग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस से सोने के जेवरों से भरा बैग गायब
Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस में सोने के जेवरों से भरा एक बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने बबेरू कोतवाली में सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित का कहना बैग में एक किलो सोने के जेवरात थे। उधर, देर रात पुलिस कारीगर को लेकर बस अड्डे के आसपास पूछताछ करती रही।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ला निवासी विजय सोनी सोने-चांदी के जेवरात बनाने का काम करते हैं। रविवार को सुबह विजय एक झोले में जेवरात से भरा बैग लेकर रोडवेज बस से फतेहपुर जा रहे थे। उन्हें फतेहपुर में जेवरातों की डिलीवरी करनी थी। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस बबेरू में रुकी तो उन्होंने अपना झोला देखा, उसमें से जेवरों से भरा बैग गायब था।
उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन जेवरों से भरे बैग का कुछ पता नहीं चला। विजय ने बताया कि वह बबेरू कोतवाली गए थे, और वहां पर मामले की सूचना दी, लेकिन बबेरू कोतवाली पुलिस ने वहां से चलता कर दिया।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि पुलिस ने उनसे कहा कि बांदा कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। विजय का दावा है कि तकरीबन एक किलो सोने के जेवरात बैग में थे। उधर, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही उन्हें कोई तहरीर मिली है।