फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badusa team reached the quarterfinals defeating Bisanda

बिसंडा को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंची बदौसा टीम

Mon, 13 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Badusa team reached the quarterfinals defeating Bisanda
Badusa team reached the quarterfinals defeating Bisanda - फोटो : BANDA
बदौसा। केपी शास्त्री महाविद्यालय ग्राउंड में चल रहे प्रोफेसर दीनानाथ पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को तीसरे दिन लीग मैच में मेजबान बदौसा बी ने बिसंडा टीम को पांच विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टास जीतकर बिसंडा कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बदौसा टीम के गेंदबाजों ने 82 रन पर पूरी टीम को आउट कर दिया। बल्लेबाज उदय ने 19 और अंकित ने 12 रन बनाए। बदौसा के गेंदबाज संतोष और पवन ने तीन-तीन विकेट और दद्दू ने दो विकेट गिराए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदौसा बी टीम ने सिर्फ 39 रनों पर पांच विकेट खोकर अपनी हालत पतली कर ली, लेकिन बल्लेबाज संतोष पाल के नाटआउट 34 रनों के दम पर पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। अंपायर शालू महाराज और कमेंटेटर जलील खां और अवध पटेल और स्कोरर विक्की गुप्ता रहे। मैन ऑफ द मैच का खिताब संतोष पाल को दिया गया। आयोजन टीम के शहनवाज खां शानू व खलील खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed