{"_id":"57c080cd4f1c1bd539d4f0d4","slug":"bada-based-in-hamirpur-dso-linkap-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंकअप में बांदा व हमीरपुर डीएसओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंकअप में बांदा व हमीरपुर डीएसओ को चेतावनी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को पारदर्शी बनाने के लिए शासन सितंबर से बायोमेट्रिक राशन वितरण की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है लेकिन चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिले आधार लिंक में फिसड्डी हैं। बांदा में सबसे कम 21.43 फीसदी और हमीरपुर में सिर्फ 35 फीसदी राशनकार्ड धारकों के आधार लिंक हुए हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट और महोबा भी 50 फीसदी के नीचे हैं। सितंबर में यहां ईपीओएस मशीन लगाकर राशन वितरण करने की योजना शायद ही शुरू हो पाए। प्रदेश के खाद्य आयुक्त ने बांदा और हमीरपुर के जिला पूर्ति अधिकारियों को 30 अगस्त तक 100 फीसदी आधार कार्ड लिंक न होने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में एक जनवरी से खाद्य सुरक्षा योजना लागू हो गई लेकिन ऑनलाइन आवेदन के बाद आपूर्ति विभाग में अब इनकी फीडिंग नहीं हो पा रही है। जितनी फीडिंग हो भी गई है, उनमें ज्यादातर में आधार कार्ड लिंक नहीं हैं।
विज्ञापन
मंडल में 9.34 लाख राशन कार्डधारकों में सिर्फ 2.43 लाख ने आधार से अपने राशनकार्ड लिंक कराए हैं। बांदा में खाद्य सुरक्षा योजना में 3,82,939 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों के 12,13,000 यूनिट के मुताबिक राशन वितरित किया जा रहा है। साथ ही 48,343 अंत्योदय कार्डधारक हैं। ये भी आधार कार्ड से नहीं जुड़े हैं। सूखे की वजह से शासन ने इन कार्डधारकों को जून से मुफ्त राशन देने का निर्देश दिया था।
आपूर्ति विभाग की मानें तो अभी तक 96,107 पात्र परिवारों ने आधार कार्ड लिंक कराए हैं। 2,96,391 ऐसे कार्डधारक हैं, जिनके आधार कार्ड अभी तक नहीं जमा हो पाए। चित्रकूट में 1,67,863 खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड धारक और 21,774 अंत्योदय कार्डधारकों में क्रमश: 83,931 व 4336 के आधार लिंक हुए हैं। हमीरपुर जिले में 1,85,725 में 84,862 राशनकार्ड लिंक हुए हैं। महोबा में 1,55,651 राशनकार्ड धारकों में 42 फीसदी ने आधार लिंक कराया है। यहां 16,203 अत्योदय कार्ड धारकों में 7256 के आधार कार्ड जमा हुए हैं।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआती दौर में जिले की बबेरू तहसील में ईपीओएस मशीन लगाकर वितरण कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बबेरू में भी करीब 56 हजार राशन कार्डधारकों में 18 हजार ने ही आधार लिंक कराए हैं। ऐसे में यहां भी बायोमेट्रिक वितरण नहीं शुरू हो सका। शासन की अब सभी कोटेदारों के यहां ईपीओएस मशीन लगाकार राशन वितरण कराने की मंशा है।
मुख्य सचिव ने 30 जून तक सभी के आधार कार्ड लिंक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद नतीजा जीरो है। हमीरपुर और बांदा में बेहद धीमी प्रगति पर खाद्य आयुक्त अजय चौहान ने नाराजगी जताते हुए दोनों जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों को 30 अगस्त तक आधार लिंक न कराने पर निलंबन की चेतावनी दी है।