फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Baberu to Kalukuan bypass will be four-lane with a cost of 20.80 crores

Banda News: बबेरू से कालूकुआं बाईपास 20.80 करोड़ से होगा फोरलेन

Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Baberu to Kalukuan bypass will be four-lane with a cost of 20.80 crores
बांदा। सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने शनिवार को 20.80 करोड़ से कराए जा रहे बबेरू मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन किया। कालूकुआं से बबेरू बाईपास तक यह सड़क फोरलेन बनेगी और डिवाइडर, कैटआई तथा थर्मोस्टेट से यह सड़क सुसज्जित होगी।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने संयुक्त रूप से बताया कि बबेरू रोड में कालूकुआं से पल्हरी बाईपास तक के 22.80 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य कराया जाएगा। यह 3.1 किलोमीटर सड़क है। इससे बनने से अतिक्रमण से निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड यह कार्य दो माह में पूरा कराएगा। अधिशासी अभियंता मनोज पांडेय ने बताया कि इस मार्ग पर पड़ने वाली पुलियों का जीर्णोद्धार करते हुए मध्य में 1.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा। दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़े मार्गों का निर्माण कराते हुए इसको कैट आई एवं थर्मोस्टेट व रेडियम पट्टियों से सुसज्जित किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर लगभग 1.5 किलोमीटर चौड़े नालों का भी निर्माण होगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, पूर्व नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, अंकित बासू, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed