फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   baalak-baalikaon samet saat ko korona

बालक-बालिकाओं समेत सात को कोरोना

Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
baalak-baalikaon samet saat ko korona
बांदा। कोरोना के सात और नए मरीज मिले हैं। इनमें 11 वर्ष का एक बालक और एक बालिका शामिल है। बदौसा के छह और अतर्रा का एक संक्रमित है। अब जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा 327 हो गया है। इनमें 143 अभी भी संक्रमण से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक 11 वर्षीय बालिका और 25 वर्षीय युवती भी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सात नए संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। उधर, डीएम अमित सिंह बंसल ने बताया कि विकास भवन स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम में मंगलवार को होम आइसोलेट 42 पॉजिटिव व्यक्तियों से बात की गई। इनमें एक मौदहा का है। इनके अलावा 100 एक्टिव कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों के बारे में भी पता किया गया। यह होम आइसोलेट, होम क्वारंटीन या अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। डीएम ने बताया कि 21 जुलाई से पहली अगस्त तक लिए गए नमूनों में 390 व्यक्तियों की ट्रैकिंग की गई। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इन्हें होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक संक्रमित, नरैनी सीएचसी सील
नरैनी। एंबुलेंस चालक के संक्रमित पाए जाने पर मंगलवार को सीएचसी 48 घंटे के लिए सील कर दी गई। अब यह सात अगस्त को खुलेगी। यहां स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएंगी। एंबुलेंस चालक की मंगलवार को दोपहर आई एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि चालक को हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया है। परिसर को सैनिटाइज कर पूरे स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। फिलहाल सात अगस्त तक यहां इमरजेंसी सहित प्रसव और मेडिकोलीगल जैसी सुविधाएं ही मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी में हुई जांच में दो युवक पॉजिटिव निकले
बेंदाघाट। तिंदवारी पीएचसी में मंगलवार को रैपिड कोरोना टीम ने 245 लोगों की जांच की। बेंदा गांव के 24 वर्षीय और 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए। दोनों को एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी भेज दिया गया। इसके पूर्व सोमवार को गांव के पूर्व प्रधान विवेक सिंह की पहल पर दो मजरों बेंदा और सुकसना के 245 लोगों के नमूने लिए गए थे। स्लाइड खत्म हो जाने से अन्य लोगों के नमूने नहीं लिए जा सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक किट की उपलब्धता के बाद ही आगे जांच हो पाएगी। टीम में लैब टेक्नीशियन रामबाबू सिंह व सुनील कुमार त्रिवेदी सहित दिनेश कुमार यादव, रामबाबू, एएनएम ममता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed