{"_id":"6a3c1a57e6bc4eae8f0a73bd","slug":"ba-student-hanged-herself-to-death-banda-news-c-212-1-sknp1006-148789-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीए की छात्रा ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीए की छात्रा ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
-बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल मुंशी का पुरवा की घटना
-पिता बोले, सुबह लस्सी बनाकर दी, कारण अज्ञात
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घर के अंदर बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पिता घर के बाहर अपना नल सही करा रहे थे। मां आंगन में बर्तन साफ कर रहीं थीं। बाद में परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी।
बदौसा थानाक्षेत्र के भदावल गांव निवासी चंद्रदेश ने बताया कि उसकी बेटी आरती देवी (19) ने बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के कमरे में कपड़े से फंदा लगा लिया। घटना के समय वह घर का नल सुधरवाने के लिए घर के बाहर थे। जबकि आरती की मां बर्तन साफ कर रहीं थीं।
बताया कि सुबह आरती ने लस्सी बनाई थी। किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे जानकारी नहीं है। वह दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि परिजन कोई कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।