फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BA student dies after being hit by a train

Banda News: ट्रेन की चपेट में आकर बीए के छात्र की मौत

Tue, 03 Sep 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
BA student dies after being hit by a train
बांदा। ट्रेन की चपेट में आकर बीए के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को रेल ट्रैक से बरामद किया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सुशील कुमार अनुरागी (22) सोमवार की देर शाम बांदा आया था। यहां कालूकुआं चौकी क्षेत्र के लोहिया पुल के आगे रेल ट्रैक में उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। चचेरे भाई राहुल ने बताया कि सोमवार की देर शाम सात बजे के बाद वह घर से निकला था।

उसने आशंका जताई कि मित्रों के साथ घूमने बांदा आया था। यहां वह कैसे ट्रेन से कट गया। उन्हें नहीं पता। वह रामेश्वर प्रसाद डिग्री कॉलेज पचनेही में बीए का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। पिता समलिया मजदूरी करते हैं। मां रामकली है। कालूकुआं चौकी इंचार्ज दान बहादुर पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी लग रही है। परिजन ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed