{"_id":"66ec83294c54d45c92018d84","slug":"axe-hit-priests-brothers-head-report-filed-against-two-banda-news-c-212-1-bnd1005-115830-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुजारी के भाई के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुजारी के भाई के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा बिहारी मंदिर के पुजारी के भाई के सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुजारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी चुन्नू सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह लुकतरा बिहारी मंदिर का पुजारी है। 18 सितंबर को भाई ननकू के साथ बिहारी मंदिर आश्रम में खाना खाकर बहन के घर जा रहे थे। भाई ननकू नशे में था। लुकतरा गांव में दो लोगों को देखकर ननकू अभद्रता करने लगा।
इस पर दोनों ने कुल्हाड़ी से भाई पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुजारी की तहरीर पर आरोपी दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।