{"_id":"5fe61dff8ebc3e3eb2530c7b","slug":"avoid-chemical-fertilizer-for-the-dignity-of-the-earth-banda-news-knp6021133139","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती की गरिमा के लिए रासायनिक खाद से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती की गरिमा के लिए रासायनिक खाद से बचें
विज्ञापन
Avoid chemical fertilizer for the dignity of the earth
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री व बांदा जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने किसानों से कहा है कि धरती मां की गरिमा बनाए रखने के लिए रासायनिक खादों और कीटनाशकों का कम से कम प्रयोग करें। देसी केंचुआ खाद को बढ़ावा दें। गो आधारित खेती को अपनाएं। राज्यमंत्री शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण यहां उपस्थित लोगों ने सुना और देखा। जिले के प्रभारी और प्रदेश के राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम आनंद कुमार सिंह और विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी तथा श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत की।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि किसान देश के निर्माता और अन्नदाता हैं। उनकी समस्याओं पर संबंधित अधिकारी गंभीरता से ध्यान दें और निस्तारण करें। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की प्रधानमंत्री की मंशा पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय में मॉडल विकसित किया गया है। इसे खेतों में लगाया जाएगा।
विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। राज्यमंत्री सहित अफसरों ने इनका अवलोकन किया। विश्वविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. वीके सिंह गीता जयंती के बारे में चर्चा की। विश्वविद्यालय कुलसचिव वीएस पवार, डिप्टी कलेक्टर महेंद्र प्रताप, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, उप निदेशक कृषि रामकुमार माथुर, कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित विश्वविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन डॉ. नरेंद्र ने किया।