फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Auto rider student killed in truck collision

Banda News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार छात्रा की मौत

Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Auto rider student killed in truck collision
नरैनी। ट्रक की टक्कर से ऑटो में सवार पांचवीं की छात्रा की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अतर्रा से नरैनी जा रहे सवारियों से भरे ऑटो में शुक्रवार दोपहर अतर्रा मुख्य मार्ग पर बंबा माइनर के पास ईंटों से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे आटो सवार बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी माधुरी (46), स्योढ़ा शेरपुर गांव के माता प्रसाद (55), रिसौरा गांव की सुरजन (45) व स्योंढ़ा शेरपुर की आरती (9) पुत्री आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर लवलेश पटेल ने आरती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल मृतका की बुआ सुरजन ने बताया कि वे लोग अतर्रा में निमंत्रण करके अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। बताया कि मृतका चार बहन और दो भाई में सबसे छोटी थी। वह प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed