{"_id":"663d169492c70d27e30e4034","slug":"auto-overturns-after-colliding-with-tractor-one-dead-banda-news-c-212-1-bnd1003-110371-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो पलटा, एक की मौत
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन वर्मा पुत्र स्व. देवीदीन सूरत में रहकर काम करता था। 24 मार्च को वह सूरत से वापस घर आ गया था। अमावस्या पर्व के मौके पर वह चित्रकूट गया और वहां पर कामतानाथ का दर्शन करने के साथ ही परिक्रमा लगाई। बुधवार की रात को वह आटो में बैठकर वापस अपने घर आ रहा था, तभी नंदना गांव से कुछ दूर पहले ट्रैक्टर ने आॅटो में टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन वर्मा समेत चार लोग जख्मी हो गए।
गंभीर रूप से घायल अर्जुन की मौत हो गई। मृतक की छोटी बहन रेशमा ने बताया कि अर्जुन दो बहन और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सूरत में रहकर काम करता था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। पिता की सात वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है।