फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Auto overturns after colliding with Bolero, driver dies

Banda News: बोलेरो की टक्कर से आॅटो पलटा, चालक की मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after colliding with Bolero, driver dies
बबेरु । कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव के पास सीएनजी आटो को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मनोरथ थोक निवासी दिनेश कुमार गौतम (33) सीएनजी आटो चालक था। वह शुक्रवार की रात आटो लेकर तिंदवारी जा रहा था। टोला कला के पास बोलेरो ने उसे सामने से टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया। उसमें फंसकर दिनेश गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस व परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा देवेंद्र ने बताया कि घर में पत्नी रीतू व एक पुत्र है। घटनास्थल पर बोलेरो गाड़ी का बंफर मिला है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed