फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Auto collided with a truck parked on the roadside, two people including an old lady died

Banda News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई ऑटो, वृद्धा समेत दो की मौत

Sat, 24 May 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Auto collided with a truck parked on the roadside, two people including an old lady died
तिंदवारी। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर मूंगुस गांव के पास शनिवार दोपहर सवारियों से भरी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में वृद्धा की और जिला अस्पताल में दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

बांदा से सवारियां भरकर ऑटो तिंदवारी जा रहा था। मूंगुस गांव के पास अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। वहां से गुजरी एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी लाया गया। वहां 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, जबकि घायल अमलोहरा गांव निवासी रामबाबू (28), गड़ावं निवासी विजइयां (60), डिघवट निवासी शिवप्रसाद (50) व श्रीकृष्ण (12), भुजौली निवासी कल्लू (50) को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहां पर उपचार के दौरान कल्लू की भी मौत हो गई। मृतक कल्लू गांव में ही परचून की दुकान किए था। वह महोबा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी हादसे में मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed