फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   August begins with a marginalized epidemic

हाशिए पर महामारी संग अगस्त का आगाज

Sun, 01 Aug 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
August begins with a marginalized epidemic
बांदा। अगस्त का आगाज अच्छी शुरुआत के साथ। बुंदेलखंड में बुंदेली कोरोना महामारी को मात दे रहे हैं। यहां 631 लोगों की जान जाने और 39,242 लोगों को संक्रमित करने के बाद कोरोना संक्रमण हाशिए पर सिमट गया है। महोबा संक्रमण मुक्त घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

शेष चार जिलों में मात्र 10 सक्रिय संक्रमित हैं। नए मरीज फिलहाल नहीं मिल रहे हैं। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में झांसी और ललितपुर को छोड़कर एक फीसदी भी संक्रमित नहीं हुए। एक तरफ जहां पूरे देश में तीसरी लहर को लेकर लोग सहमे हुए हैं, वहीं बुंदेलखंड में फिलहाल इस महामारी से बाशिंदे राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, तीसरी लहर को लेकर सशंकित भी हैं।
विज्ञापन

हालांकि, पिछले डेढ़ वर्षीय कोरोना काल में बुंदेलखंड में सबसे कम प्रभाव रहा है। यहां कुल आबादी में दो फीसदी लोग भी संक्रमित नहीं हुए। जो संक्रमित हुए उनमें मरने वालों का ग्राफ भी एक फीसदी से आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का 17वां माह शुरू
बांदा। कोरोना संक्रमण को अब पूरे डेढ़ साल हो चुके हैं। रविवार को अगस्त के साथ कोरोना काल का 17वां महीना शुरू हो गया, लेकिन अब आसार अच्छे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजे आंकड़े यही संकेत दे रहे हैं।

शनिवार (31 जुलाई) को स्वास्थ्य विभाग की कोरोना बुलेटिन के मुताबिक महोबा जनपद कोरोना मरीजों से शून्य हो चुका है। बांदा, चित्रकूट और जालौन में मात्र 2-2 सक्रिय मरीज हैं। हमीरपुर में सक्रिय संक्रमितों की संख्या चार है।
जनपद सक्रिय कुल संक्रमित मृत्यु
बांदा 2 10984 153
चित्रकूट 2 7106 79
हमीरपुर 4 5228 101
जालौन 2 11657 202
महोबा 00 4267 86
योग- 10 39,242 621
जनपद जनसंख्या संक्रमित प्रतिशत
बांदा 1799410 10984 0.61
चित्रकूट 991697 7106 0.71
महोबा 875958 4267 0.48
हमीरपुर 1104285 5228 0.47
जालौन 1689974 11657 0.68
झांसी 1998603 36353 1.81
ललितपुर 1221592 14993 1.22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed