{"_id":"696a995affe7bf116c014d4d","slug":"auction-cancelled-as-no-application-was-received-banda-news-c-212-1-bnd1017-139214-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक भी आवेदन न आने पर नीलामी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक भी आवेदन न आने पर नीलामी निरस्त
Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 18 आंदोलन की रूपरेखा बनाते विभिन्न दलों के नेता। स्रोत - स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा। बीडीए ने राइफल ब्लक की नीलामी निरस्त की है। बीडीके सचिव मदन कुमार ने बताया कि बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान की व्यवसायिक भूखण्ड विक्रय नीलामी के लिए दो जनवरी से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। नीलामी की तिथि 21 जनवरी नियत की गई थी। अभी तक एक भी आवेदन न आने की वजह से नीलामी को अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेशों तक के लिए निरस्त कर दी गई है। वहीं नीलामी के विरोध में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ खिलाड़ी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा शनिवार 17 जनवरी को खेल मैदान में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व मंत्री ने बताया कि धरना आंदोलन किसी दल विशेष का नहीं है। न ही किसी दल के झंडे या बैनर लगेंगे। यह खेल की भावना से खिलाड़ियों के हित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव और पूर्व मंत्री सांसद पति शिव शंकर पटेल ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
इसी तरह लोकदल के वीरेंद्र साक्षी, जेडीयू की शालिनी सिंह पटेल, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली, इंसाफ सेना के एएस नोमानी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए भागीदारी का ऐलान किया है। धरना शनिवार को दिन में 11 बजे से शुरू होगा। पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे पर कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया। संवाद