{"_id":"6d6bd6c906d6b247ab63b829629f506c","slug":"atul-maheshwari-scholarship-awarded-the-second-tranche-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ की दूसरी किश्त सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ की दूसरी किश्त सौंपी
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘अमर उजाला
विज्ञापन
फाउंडेशन’ द्वारा छात्रवृत्ति देने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष
छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाने वाले हाईस्कूल के छात्र शुभम नामदेव को
हाल ही मेें दिल्ली में भव्य समारोह के बीच केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री
स्मृति ईरानी ने 30,000 रुपये का चेक सौंपा था। उधर, पिछले वर्ष की परीक्षा
में चयनित छात्र नमन शिवहरे को दूसरी किश्त सौंपी गई है।
पिछले वर्ष हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बांदा जनपद के पांच मेधावी बच्चों का चयन हुआ था। इन्हें तीन वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
इन्हीं मेधावियों में शामिल हाईस्कूल के छात्र नमन शिवहरे को इस वर्ष भी 6500 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। छात्रवृत्ति का चेक बुधवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय में आईपीएस अधिकारी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) राजाबाबू सिंह ने छात्र नमन शिवहरे को सौंपा।
उन्होंने छात्र को शाबासी दी तथा ‘अमर उजाला’ की इस योजना को सराहा। ‘अमर उजाला’ ब्यूरो प्रमुख अब्दुल रशीद सिद्दीकी ने महानिरीक्षक का स्वागत किया और मेधावी को ‘अमर उजाला’ परिवार की ओर से बधाई दी।