{"_id":"671550e45a0cbb24ad0e8674","slug":"attempt-to-rob-woman-at-gunpoint-banda-news-c-212-1-sknp1006-117096-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला को लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला को लूटने की कोशिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। मवेशियों के लिए ज्वार काटने खेत गई महिला के साथ बदमाशों ने कनपटी में तमंचा लगाकर जेवर छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसकी लात-घूंसे से गिराकर पीटा। महिला की तहरीर पर महिला समेत चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर बिल्हरका गांव निवासी चैना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे करीब वह अपने मवेशियों के लिए ज्वार काटने खेत गई थी। कुछ देर बाद एक अज्ञात महिला आई और उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया। उसने सीटी बजाकर तीन अज्ञात पुरुष बदमाशों को बुला लिया। चारों ने उसके पहने हुए जेवर छीनने का प्रयास किया तो महिला ने विरोध किया। जिस पर चारों ने उसकी लात-घूसों से जमीन में गिराकर मारपीट की और भाग निकले।
महिला ने एक अज्ञात महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि इससे पूर्व 15 दिन पहले बदमाश विद्यालय जाने वाली छात्राओं के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दे चुकी हैं। नरैनी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।ा