{"_id":"64f8d0084477dcf0ee044aa7","slug":"attempt-to-rape-a-woman-alone-at-home-banda-news-c-212-1-bnd1001-2260-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
सार
पीड़ित महिला ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में घर में अकेली महिला को देख गांव के युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय उसका पति अपनी बहन से राखी बंधाने के लिए गया हुआ था। महिला ने देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने बुधवार को एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 अगस्त को वह अपने घर में अकेली थी। पति उसका अपनी बहन के घर गया था। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
उसने विरोध किया तो गांव के लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पति के आने पर उसने पहली सितंबर को देहात कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन देहात कोतवाली में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन