फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atarra's teacher received state teacher award

Banda News: अतर्रा के शिक्षक को मिला राज्य अध्यापक का पुरस्कार

Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Atarra's teacher received state teacher award
बांदा। शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय व शैक्षिक गुणवत्ता के लिए प्राथमिक विद्यालय गोखिया (अतर्रा) के शिक्षक कृष्ण पाल सिंह को लखनऊ में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक कृष्णपाल वर्ष 2011 से गोखिया के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। इनका विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल है। यहां प्राजेक्टर संचालित स्मार्ट क्लास, एस्टोनॉमीलैब, विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब सहित पुस्तकालय में पांच हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए समाज में जागरूकता व सजगता लाने के लिए विद्यालय को एक ट्रेन का स्वरूप देकर निपुण भारत एक्सप्रेस नाम दिया गया। इनकी मेहनत का परिणाम है कि 2006-07 में छात्र-छात्राओं ने बास्केटबॉल टीम बनाकर जनपद बांदा का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तर पर उप विजेता का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यालय के बच्चों ने जनपद व मंडल स्तर पर खेलकूद में कई पुरस्कार प्राप्त किए। शिक्षक ने बताया कि बच्चों को नवीन टेक्नालॉजी से शिक्षित करने के लिए विशेष रूप से विद्यालय स्तर पर दो यू-ट्यूब चैनल भी संचालित किया गया है।

उन्होंने राज्य पुरस्कार के लिए अधिकारियों सहित बच्चों व अभिभावकों के सहयोग की सराहना की है। उधर, शिक्षक दिवस पर लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम का यहां कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, बीएसए प्रिंसी मौर्या सहित अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed