फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Asked for permission for buses

बसों की अनुमति मांगी

Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Asked for permission for buses
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। श्रमिकों के लिए कांग्रेस ने 1000 बसें चलाने की अनुमति मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मांगी है। कहा कि अनुमति न मिलने से 500 बसें यूपी- राजस्थान के बॉर्डर पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए 1000 बसों की अनुमति मांगी थी। इसमें 500 बसें यूपी राजस्थान के बॉर्डर पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

यूपी सरकार अनुमति नहीं दे रही है। ज्ञापन में कहा है कि भयानक गर्मी में मजदूर पैदल और भूखे प्यासे रात-दिन चल रहे हैं। पैदल, रिक्शा, ऑटो से हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं। आए दिन उनके साथ सड़क हादसे हो रहे हैं। अब तक 60 से अधिक मजदूरों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कांग्रेस पार्टी को बसें चलाने की अनुमति प्रदान करें। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुमताज अली, महिला अध्यक्ष सीमा खान, सैयद अल्तमश, इरफान खान, शब्बीर खां, जुगनू सभासद इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed