फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ashutosh Singh's selection in IIM Calcutta

Banda News: आईआईएम कोलकाता में आशुतोष सिंह का चयन

Tue, 06 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Singh's selection in IIM Calcutta
बांदा। शहर के रुद्र नगर निवासी चित्रकूट में लोक पाल मनरेगा (चित्रकूट) शिवपूजन सिंह के बेटे आशुतोष सिंह का चयन आईआईएम (भारतीय प्रबन्धन संस्थान) कोलकता में हुआ है। उन्होंने अपनी लगन और छह माह की मेहनत से यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

आशुतोष सिंह ने बताया कि जून 2022 में सुल्तानपुर स्थित कमला नेहरू इस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बीटेक करने के बाद घर बांदा शहर आ गया। उसने इंफोसिस और विप्रो कम्पनी में इंटरव्यू दिया तो सेलेक्शन हो गया। लेकिन दोनों कम्पनियां ज्वाइन करवाने में देरी करने लगीं। इस पर आशुतोष ने घर में रहकर जुलाई (2022) माह से आईआईएम के लिए ऑनलाइन तैयारी शुरू कर दी। 27 नवम्बर को दिल्ली में परीक्षा दी। इसमें लखनऊ, कोलकता, इंदौर, रोहतक, अमृतसर, नागपुर समेत 9 अन्य आईआईएम संस्थानों में चयन गया। आशुतोष ने कोलकता स्थित आईआईएम संस्थान को चुना है। आशुतोष ने बताया कि 98.2 परसेंटाइल मेरिट के साथ उनका कई संस्थानों में चयन हुआ है। लेकिन उन्होंने कोलकता स्थित आईआईएम संस्थान को लॉक किया है। 10 जून को रिपोर्टिंग है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। आशुतोष के पिता शिवपूजन सिंह चित्रकूट में मनरेगा लोकपाल हैं। मां अभिलाषा सिंह हाउस वाइफ हैं। बड़ी बहन शिखा सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमएससी करने के बाद सिविल की तैयारी कर रहीं हैं। छोटी बहन शिवानी हाईस्कूल में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन

--------------
खेल और टेक्निकल में तेज दिमाग हैं आशुतोष
बांदा। आशुतोष फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने कॉलेज कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सुल्तालपुर की ओर से बीएचयू में हुई प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं कॉलेज में हुए इंटरनेशनल गोकार्ट चैंपियन शिप-2020 में आशुतोष व टीम ने सिंगल सीटर रेसलिंग कार बनायी थी। इस पर उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed