फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Artists showed tricks in wall competition

Banda News: दिवारी प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाए करतब

Sat, 25 Nov 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 25 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Artists showed tricks in wall competition
तिंदवारी/बांदा। देवोत्थानी एकादशी पर जसईपुर स्थित पहलवान बाबा आश्रम में क्षेत्रीय दिवारी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। करीब डेढ़ दर्जन क्षेत्र की दिवारी टीमों के खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। शुभांरभ बबेरु विधायक विशंभर सिंह यादव ने फीता काटकर किया। दिवारी टीमों में जसईपुर समेत बघंडा, छिरहुंटा, सिंघौली, माटा, बबिया, दतरौली, गजनी, आबादी, छापर, परसौड़ा, गरौती आदि करीब डेढ़ दर्जन गांवों की दिवारी टीमों ने अपने करतबों से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन

आकर्षक परिधान में बरेदी व मयूर नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। बघंडा टीम को प्रथम, छिरहुंटा को द्वितीय व माटा टीम को तृतीय स्थान मिला। विधायक विशंभर सिंह यादव व पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह यादव ने विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीडीसी भरत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, सहकारी समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, लाखन सिंह, प्रधान जौहरिया आदि रहे। उधर, लड़ाका पुरवा के मजरा बाबा तालाब में दिवारी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल व आयोजक पूर्व प्रधान गुलाब सिंह यादव ने फीता काटकर दिवारी की शुरुआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाका पुरवा, बाबा तालाब, महोखर, जमुनी पुरवा आदि गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अच्छे प्रदर्शन पर आयोजक ने टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मदुसूदन कुशवाहा, सपा की महिला सभा की प्रदेश महासचिव किरण यादव, डीडीसी प्रतिनिधि सुशील यादव, पुरुषोत्तम गुप्ता, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed