फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arrangements stuck, convoys of vehicles jammed

Banda News: धरे रह गए इंतजाम, वाहनों के काफिलों से लगा जाम

Tue, 30 Apr 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arrangements stuck, convoys of vehicles jammed
बांदा। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के आसपास चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया था। प्रशासन का दावा था कि जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके बावजूद राहगीरों को भीषण जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के काफिले में आए वाहनों की लंबी कतार की वजह से रोडवेज बस स्टैंड से लेकर अतर्रा चुंगी तक नेशनल हाईवे में वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इनमें रोडवेज बसों के अलावा एंबुलेंस, अधिकारियों के वाहन व स्कूली बसें भी फंसी रहीं। दोपहर की चिलचिलाती धूप में जाम से जूझते राहगीर व वाहनों में सवार यात्री बेचैन रहे। शाम चार बजे के बाद जाम से छुटकारा मिल सका।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रत्याशी का काफिला जैसे ही पहुंचा, झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहनों जाम में फंस गए। दोपहर के समय कई स्कूलों की छुट्टी हुई तो छात्र-छात्राओं के लेकर आई वैन, बसें व ई-रिक्शा भी इसी जाम में फंस गए। डिप्टी सीएम की जनसभा व नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जब प्रत्याशी का काफिला वापस निकला तब कहीं जाम से छुटकारा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed