{"_id":"661d95e4fa6277395e04c3c4","slug":"arms-seller-arrested-in-up-mp-districts-banda-news-c-212-1-sknp1006-109347-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यूपी-एमपी के जिलों में असलहा बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यूपी-एमपी के जिलों में असलहा बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। यूपी व एमपी के जिलों में असलहा बनाकर बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे, रिवाल्वर, पिस्टल व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी अवैध शस्त्र निर्माण में जेल जा चुका है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि कालिंजर थाना पुलिस ने रविवार की रात यूपी-एमपी की अंतर्राज्यीय सीमा मोकक्ष बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बागै नदी के किनारे खेरापति मंदिर गोपरा गांव के पास बीहड़ में छापेमारी की। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी देवराज को भारी मात्रा में बने व अधबने असलहों के साथ पकड़ा।
उसके पास से पांच अवैध देशी तमंचा 315 बोर, तीन तमंचा 12 बोर, एक देशी रिवाल्वर 32 बोर, एक अधबनी पिस्टल 32 बोर, दो अधबने तमंचा 315 बोर, छह नाल पाइप लोहा, धौंकनी, ड्रिल मशीन, निहाई, आरी, स्प्रिंग तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। देवराज को इसके पहले वर्ष 2007 में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया था। देवराज ने बताया कि वह असलहों को बांदा, पन्ना, छतरपुर, सतना, आदि जिलों में तमंचों को सात से आठ हजार रुपये व पिस्टल व रिवाल्वर को 30 से 35 हजार रुपये में बेचता था। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष कालिंजर जयचंद्र सिंह, चौकी प्रभारी हनुमंतधाम गुढ़ाकला सुभाषचंद्र, एसआई रवींद्र नाथ दुबे, प्रशिक्षु एसआई उत्कर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।